मोड़ी ग्राम मोड़ी में रविवार प्रातः काल को दो परिवारों में जमीन विवाद को लेकर खूनी सँघर्ष हुआ । जमीनी विवाद में एक 58 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। साथ ही विवाद मे एक महिला गम्भीर रूप से घायल भी हो गई । मिली जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर ठाकुर बना सिंह की पत्नी ओर उनके पुत्र रुघनाथ और पदम् सिंह के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था जो कि रविवार प्रातः काल विवाद इतना बढ़ गया कि विपक्षी ने जगदीश पिता भेरूलाल ओर उनकी पत्नी मुन्नीबाई पर धारिये से गर्दन और सिर पर वार कर दिया गया ।जिसमें 58 वर्षीय जगदीश जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि मुन्नीबाई को गम्भीर घायल होने पर उदयपुर रेफर किया गया है ।जिला चिकित्सालय पर जगदीश जायसवाल ओर उनके परिजन ओर ग्रामवासियो की भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई । साथ ही जगदीश जायसवाल के पुत्र मुकेश ने बताया कि इस विवाद के बारे मे सरवानिया पुलिस चौकी ओर जावद थाने तथा सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की गई थी ।किंतु समय रहते कार्यवाही न होने के कारण इतनी बड़ी घटना घटित हो गई घटना के बाद तत्काल डायल 100 लगाया गया उसके पश्चात मौके पर पहुँची पुलिस ने मौका मुआयना देख कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी*


0 Comments