मंदसौर सुवासरा विधानसभा क्षेत्र मैं हुई भारी बारिश से किसानो की फसले तबाह हो चुकी है, कहीं बारिश ज्यादा तो कहीं कम की वजह से सोयाबीन की फसल नष्ट हो गई है, उक्त जानकारी देते हुए सुवासरा कांग्रेस नेता बालु सिंह तरनोद ने देते हुए बताया है कि सुवासरा के ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की ज्यादा बारिश कि वजह से किसानों की खड़ी फसल खराब हो गई है ओर पहले जिनके यहां जहां कम बारिश हुई, उनके सोयाबीन की पैदावार नाम मात्र ही हुई, बरसात अगर सही से होती है तो लगभग हर किसान के खेत में एक बीघा जगह में 3 क्विंटल से ऊपर का फसल उत्पादन होता , लेकिन इस बार सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में बरसात कम होने की वजह से सोयाबीन लगभग 2 से 3 क्विंटल ही फसल पैदा हुई, जिससे किसानों के द्वारा लगाया गया खर्चा भी लागत से ज्यादा आया है सोयाबीन की फसल काटने का काम चल रहा है, उन किसानों के सोयाबीन की खड़ी फसल और खेतों में काटी हुई फसल भारी बारिश से भीग गई है। जिसकी वजह से किसान बहुत सदमे में। किसान देश का धरतीपुत्र है, किसान पर जब प्राकृतिक आपदा आती है, तो कोई पूछने वाला नहीं सुवासराविधानसभा के गांवों में में फसल काटने का काम चल रहा है, जहा पहले बारिश की जरुरत थी, तो बारिश नही हुई । जिसकी वजह से सोयाबीन की पैदावार काफी कम हुई खर्चा भी नही निकला, और अब फसल कटाई पर बरसात हो रही है, तो खेतो में पड़ी फसल ओर खड़ी फसल में काफी नुकसान हो रहा है कांग्रेस नेता बालु सिंह तरनोद ने मांग की है कि सरकार को बिना सर्वे किए ही किसानो के हुवे नुकसान का मुआवजा देना चाहिए, ताकि किसानों को थोड़ी राहत मिल सके। कमलनाथ सरकार कि तरह शिवराज सिंह चौहान सरकार भी किसानों को फसल नुकसानी मुआवजा दिया जाए।


0 Comments