मंदसौर 17 अक्टूबर 22/ कलेक्टर श्री गौतम सिंह द्वारा बताया गया कि शिवना शुद्धिकरण के संबंध में भारत सरकार नई दिल्ली से परमिशन जारी हो गई है। परमिशन के पश्चात अब शिवना शुद्धिकरण का कार्य प्रारंभ होगा। इस संबंध में पीआईयू विभाग को भी तुरंत निर्देश प्रदान किए गए हैं, कि वे शिवना शुद्धिकरण का कार्य जल्द प्रारंभ करें राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के माध्यम से अब शिवना शुद्धिकरण का कार्य प्रारंभ होगा। शुद्धिकरण के तहत अब टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए जल्द टेंडर होंगे और कार्य प्रारंभ होगा। वर्षों से शिवना शुद्धिकरण के संबंध में जो इंतजार था, वह समाप्त होगा। फिर से शिवना साफ-सुथरी एवं स्वच्छ बहेगी। पर्यावरण को साफ सुथरा करना एवं स्वच्छ पानी बहे इस क्षेत्र में यह बहुत बड़ा कदम होगा।

0 Comments