Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

दुर्गा नवमी पर मंगलवार को आरोग्य देवी मां आवरी के दरबार में हुआ हवन हजारों श्रद्धालुओं ने किए आवरी माता जी के दिव्य दर्शन


चीताखेडा-4अक्टूंबर।नौ दिवसीय शारदेय नवरात्र के पावन पर्व पर कोरोना महामारी के कारण  दो साल बाद आरोग्य देवी महामाया आवरी माता जी के अलौकिक दरबार में दुर्गा नवमी का हवन 4अक्टूबर2022मंगवार को प्रात:10 बजे से पंण्डित रामलाल शर्मा  के द्वारा विधि-विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया।हवन की पूर्णाहुति के पश्चात विशेष आरती के बाद महाप्रसाद वितरण के साथ नौ दिवसीय शारदेय नवरात्र का समापन हुआ। इस अवसर पर दूर-दूर से भारी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब कोई पदयात्रा तो कोई मोटरसाइकिल पर सवार होकर तो कोई फोरव्हिलर में वाहन जैसे कई अपनी अपनी सुविधानुसार मां के भक्त इस दिव्य कार्यक्रम में सहभागी बने हैं। नवरात्रि पर्व पर मंगलवार को दुर्गा नवमी के अवसर पर नीमच, मंदसौर, रतलाम तथा राजस्थान के चित्तौड़गढ़ व प्रतापगढ़ के साथ गुजरात जिले के कई शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं ने जय माता दी जयघोष के साथ मां जगदंबा की चोखट पे मत्था टेक कर दिव्य दर्शन कर आशीर्वाद लिया।प्रात:10:30बजे दुर्गा नवमी हवन शुरू हुआ जो दोपहर 3बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन में  क्षैत्र में खुशहाली अमन चैन , सुख-समृद्धि की कामना करते हुए आहुतियां देकर धर्म लाभ लिया।हवन की पूर्णाहुति के बाद विशेष आरती हुई तत्पश्चात मां जगदंबा को मोहन भोग (हलवे)का भोग लगाकर प्रसाद वितरण की गई।

Post a Comment

0 Comments