Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

जिंदगी की पिच पर सेंचुरी लगाना, ड्रग्स लेकर हिट विकेट ना हो जाना" मध्य प्रदेश रणजी क्रिकेट टीम के कप्तान श्री आदित्य श्रीवास्तव ने इंदौर पुलिस के नशा मुक्ति अभियान से जुड़ कर दिया लोगों को यह संदेश इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के नशा मुक्ति अभियान को महान हस्तियों का भी मिल रहा है साथ

इन्दौर दिनांक 05 अक्टूबर  2022 - नशे के दुपरिणाम के बारे में जागकता लाने एवं नशे की लत से लोगों को दूर करने के उद्देश्य से म.प्र. शासन द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है।  जिसके तारतम्य में पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन मे अति. पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) इंदौर श्री राजेश हिंगणकर एवं अति. पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) इंदौर श्री मनीष कपूरिया के मार्गदर्शन में इन्दौर पुलिस द्वारा नशें के विरूद्ध शुरू किये गये इस महाअभियान के तहत लोगों के बीच जाकर नुक्कड़ नाटक, उनसे परिसंवाद स्थापित कर व विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नशे के दुष्परिणाम एवं इनसे दूर रहने के संबंध में जन जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है इसी अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त (अप./मुख्या.) श्री निमिष अग्रवाल एवं  अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्रीमती मनीाा पाठक सोनी के मार्गदर्शन में इंदौर पुलिस की टीमों द्वारा अन्य सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से लोगों को नशे की लत से लोगों को दूर रहने के लिए नशे के दुपरिणाम के बारे में जागरूक किया जा रहा है इंदौर पुलिस की इस मुहिम में अब अपने क्षेत्रों में विशिष्ट भूमिका अदा करने वाली महान हस्तियां भी शामिल होकर इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के इस नशा मुक्ति अभियान के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दे रहे हैं इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की क्रिकेट टीम के कोच श्री चंद्रकांत पंडित के साथ ही अब मध्य प्रदेश रणजी क्रिकेट टीम के कप्तान श्री अखिलेश श्रीवास्तव ने भी नशा मुक्ति अभियान से जुड़कर लोगों को संदेश दिया है कि"जिंदगी की पिच पर सेंचुरी लगाना, ड्रग्स लेकर हिट विकेट ना हो जाना" नशा कर देता है जीवन बेकार, आओं इंदौर पुलिस के साथ मिलकर करें इस पर कड़ा प्रहार

Post a Comment

0 Comments