Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

नीमच सिंगोली -हेलमेट की अनिवार्यता को लेकर बैठक सम्पन्न जागरूकता के लिए निकलेगी वाहन रैली


सिंगोली माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेशानुसार एवं  श्रीमान सूरज कुमार वर्मा पुलिस अधीक्षक नीमच श्रीमान एसएस कनेश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच श्रीमान राम तिलक मालवीय एसडीओपी जावद के मार्गदर्शन में सिंगोली थाना प्रभारी द्वारा हेलमेट की अनिवार्यता एवं जागरूकता अभियान के तहद मोटरसाइकिल रैली आयोजन को लेकर नगर के विभिन्न व्यापारी संघ सहित अन्य संगठनों की बैठक सिंगोली थाना आहूत की गई।
बैठक में माननीय उच्च न्यायालय के आदेश की प्रतियां देते हुए थानाधिकारी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों से हेलमेट को आमजन में अपनी आदत बनाने हेतु सुझाव मांगे। जागरूकता अभियान को लेकर कल  18 अक्टूबर मंगलवार को नगर में मोटरसाइकिल रैली का आयोजन भी पुलिस और नगर के विभिन्न संगठनों के द्वारा निकालने पर चर्चा कर रूप रेखा तैयार की थानाधिकारी आर सी दांगी ने बताया कि पूर्व में हमने बैठक लेकर सभी शासकीय, अशासकीय कार्यालयों के अधिकारियों कर्मचारियों को जन जागरूकता के लिए मोटरसाइकिल रैली और हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया था अक्सर देखने में आया है कि युवा वर्ग जिनमे मुख्य रूप से 18 से 30 वर्ष की आयु के युवाओं द्वारा तेजगति से मोटरसाइकिल चलाई जाती है, जिससे दुर्घटनाए घटित हो जाती है ऐसे में हमें मोटरसाइकिल पर हेलमेट को अनिवार्य करना चाहिए।श्री दांगी ने कहा कि हेलमेट लगाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है हेलमेट से दूर नही भागे बल्कि हेलमेट को अपनी आदत में शामिल करें।बैठक में व्यापारी संघ ओर पत्थर व्यवसायी संघ द्वारा दीपावली पर अपने अपने कर्मचारियों को निःशुल्क हेलमेट देने की घोषणा की गई।बैठक के दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोपाल धाकड़, नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन, उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़, वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप जैन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जमील मोहम्मद मेव, पार्षद राजेश भंडारी, कपड़ा व्यापारी सुधीर लसोड़,पत्थर व्यवसायी संघ अध्यक्ष पुष्पचन्द जैन,ट्रक एशोसियेशन अध्यक्ष संजय लसोड़, प्रशांत मलिक, पार्षद सुनील सोनी, नगर परिषद लेखापाल कपिल सिंह राजावत, एसआई एसएस चुण्डावत, एएसआई शिवराज सिंह, सहित किराना व्यापारी, कपड़ा व्यापारी, बस एसोसिएशन, पत्थर व्यवसायी आदि संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता  तथा पत्रकार गण उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments