नीमच पुलिस अधीक्षक श्री सुरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुन्दर सिंह कनेश एवं नपुअ नीमच श्री फुलसिंह परस्ते के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीण्करणीसिंह शक्तावत के नेतृत्व मंे पुलिस टीम थाना नीमच सिटी़ को मृतक हेमंतराज की हत्या की साजिश रचने वाली मृतक की पत्नि को गिरफ्तार करने में मिली सफलता दिनांक 01.10.2022 को ग्राम सेदरिया में हेमन्त राज उर्फ पिन्टू वेद्य पिता राजेश नारायण वेद्य उम्र 35 साल निवासी सरवानिया महाराज की लाश उसी के कुऐ में संदिग्ध अवस्था में तैरती मिली थी, मर्ग जाॅच के दौरान पाया कि मृतक के सिर में कई चोंटे होकर चोटो के कारण ही उसकी मृत्यु हुई थी दौराने मर्ग जाॅच कथन, गवाहन, शार्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना करते, साक्षियो के कथन व परिस्थिती जन्य साक्ष्य, काॅल डिटेल के आधार पर मृतक की हत्या मृतक के छोटे भाई ऋषभ उर्फ बबलु द्वारा अपनी भाभी उषा से अवैध संबंध रखने के कारण हत्या करने का पाया जाने से कल दिनांक 05.10.2022 को गिर0 किया गया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि हत्या की साजिश स्वयं मृतक की पत्नि उषाराज पति हेमंतराज वैद्य उम्र- 28 साल ने रची थी जिसे आज पुलिस ने गिर. कर लिया सराहनीय कार्य - उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी निरीण्करणीसिंह शक्तावत, उनि भगवतसिंह तंवर, उनि. वर्षा यादवए प्रआर. जितेन्द्र 171 जगावत, आर. 580 नन्दकिशोर राठोर थाना नीमच सिटी, सायबर सेल से प्रआर. प्रदीप शिन्दे, आर. कुलदीप व रेडियो शाखा से आर. 86 धरमपाल, आर 19 रूपेन्द्र जादौन का सराहनीय योगदान रहा।

0 Comments