महाकाल मंदिर में युवती का डांस मलंग गाने पर रील बनाई पुजारी है वहीं, कलेक्टर ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शूट किया हुआ विडियो सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग अकाउंट से अपलोड किया गया है। विडियो में दो अलग-अलग युवतियां महाकाल मंदिर परिसर स्थित ओंकारेश्वर मंदिर के सामने और गर्भगृह में बॉलीवुड गानों पर रील्स बना रही हैं। गर्भगृह में लड़की बाबा महाकाल को जल अर्पित कर रही है। बैकग्राउंड में लाखों मिले, लेकिन कोई तुम सा न मिला इसी विडियो में एक गाना गुजर न जाएं रातें कहीं इसी तमन्ना मे बज रहा है दूसरा विडियो महाकाल मंदिर कैम्पस में बनाया गया है। इसमें युवती नगाड़े संग ढोल बाज गाने पर घूमती हुई दिख रही है तीसरा विडियो भी महाकाल परिसर के भीतर ही बनाया गया है। इसमें एक युवती फिल्म धूम के- मलंग-मलंल गाने पर मंदिर की ओर मुंह कर हाथों को उठा रही है।एक युवती ने बाबा महाकाल को जल अर्पित करते हुए उसके साथ गाना जोड़ा। दूसरी युवती मंदिर परिसर में ‘ढोल बाजे’ गाने पर डांस करते हुए घूम रही है। महाकाल मंदिर के पुजारी ने इसे आपत्तिजनक बताया है। महाकाल मंदिर की छवि खराब हो रही पुजारी विडियो वायरल होने के बाद महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी महेश ने आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने इस तरह मंदिर में बॉलीवुड सॉन्ग्स को जोड़कर विडियो बनाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे विडियो बार-बार सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे विडियो पोस्ट करने से महाकाल मंदिर की छवि धूमिल होती है। महाकाल मंदिर में सैकड़ों कर्मचारी मंदिर की सुरक्षा में लगे हैं, लेकिन वे अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाते हैं, इसलिए श्रद्धालु मंदिर परिसर और गर्भगृह तक जाकर विडियो बना रहे हैं।इस में लड़की फिल्म धूम के मलंग गाने पर मंदिर के बाहर खड़े होकर हाथों को उठाकर रील बना रही है। बजरंग दल ने भी ऐसे वीडियो पर आपत्ति जताई बजरंग दल के प्रमुख अंकित चौबे का कहना है- विडियो आपत्तिजनक है। देव स्थान पर इस तरह बॉलीवुड गानों पर अभद्र प्रदर्शन करना बिल्कुल जायज नहीं है। महाकाल करोड़ों भक्तों की आस्था का केंद्र हैं। यह जगह फिल्मी गानों के लिए नहीं है। ऐसे सभी श्रद्धालुओं का मंदिर में प्रवेश प्रतिबंधित करना चाहिए। कलेक्टर ने कहा- जांच के बाद होगी कार्रवाई उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा- विडियो की जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी। महाकाल मंदिर की अपनी मर्यादा है, वहां जाकर इस तरह बॉलीवुड गानों पर रील्स बनाने की इजाजत किसी को भी नहीं देंगे।लड़की एबीवीपी की प्रांत मंत्री महाकाल मंदिर में वायरल वीडियो को लेकर शालिनी वर्मा ने बताया कि मैं एबीवीपी की प्रांत मंत्री हूं। मेरे 23 हजार फॉलोअर्स हैं। वीडियो को किसी ने एडिट कर ऊपर से फिल्मी गाने डाल दिए हैं और वीडियो को पोस्ट किया है। यह मेरे अकाउंट का वीडियो नहीं है


0 Comments