मनासा बीती शाम मनासा कृषि उपज मंडी में उपज लेकर आए कुंडखेड़ा निवासी किसान राजू पिता भूरालाल बंजारा के साथ व्यापारी के 8 से 10 आदिमयो ने बेरहमी के साथ मारपीट की इसके बाद देर रात 11 बजे तक गुस्साये किसानों और ग्रामीण जनों ने मिलकर थाने घेराव किया मनासा बीती शाम मनासा कृषि उपज मंडी में उपज लेकर आए कुंडखेड़ा निवासी किसान राजू पिता भूरालाल बंजारा के साथ व्यापारी के 8 से 10 आदिमयो ने बेरहमी के साथ मारपीट की । इसके बाद देर रात 11 बजे तक गुस्साये किसानों और ग्रामीण जनों ने मिलकर थाने घेराव किया वही आज अल सुबह शनिवार को मनासा के कारगिल चौराहे पर किसानों व ग्रामीणजनों ने चक्का जाम कर दिया जिससे चारो तरफ लंबा जाम लग गया वही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी के एल डांगी ने किसानों को व ग्राम ग्रामीणजनों को समझाइश देते हुए मंडी प्रांगण में ले गए और 11:00 बजे तक का अल्टीमेटम देते हुए चक्का जाम खुलवाया ओर कार्यवाही का आश्वासन दिया । आपको बता दें कि कुंडखेड़ा निवासी किसान राजू बंजारा ऊपज लेकर मनासा कृषि उपज मंडी में पहुंचा था । 1 टायर ट्रैक्टर का व्यापारी के ढेर पर चढ़ गया जिसके बाद व्यापारी ने अपने आदमियों के साथ मिलकर किसान के साथ मारपीट की थी जिसके बाद देर रात तक मनासा थाने के सामने घेराव करते हुए किसानों ने ग्रामीण जनों ने हंगामा किया था लेकिन व्यापारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज नहीं किए जाने के विरोध में आज सुबह कई किसान और ग्रामवासी कारगिल चौराहे पहुंचे और चक्का जाम किया।


0 Comments