नीमच वर्तमान में पुलिस मुख्यालय द्वारा नशामुक्ती अवैध शराव, मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री सुरज कुमार वर्मा द्वारा जिले में अवैध शराब की तस्करी / निर्माण रोकने व कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री एसएस कनेश व एसडीओपी महोदय मनासा सुश्री यशस्वी शिंदे के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा केएल दांगी व उनकी टीम द्वारा हाडीपिपल्या गांव के दोनो बांछडा डेरो में दबिश देकर नाले के पास से करीब 7000 लीटर लहान नष्ट की जाकर दो प्रकरण पंजीबद्ध किए गए है।थाना मनासा पुलिस को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई की ग्राम हाडी पिपल्या बांछडा डेरा में कुछ लोग नाले के पास अवैध हाथ भटटी की कच्ची शराब बनाने वाले है तथा हाथ भटटी की कच्ची शराब बेचने जा रहे है सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना मनासा पुलिस द्वारा हाडी पिपल्या बांछडा डेरो में दविश देकर नाले के पास से 7000 लीटर करीब लहान नष्ट की गयी तथा अन्य स्थान से तीन आरोपीयों से हाथ भटटी से बनी अवैध कच्ची शराब कुल 21 लीटर जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किए गए है। नशामुक्ति हैतु जनसंवाद भी किया गया है जिसमें बांछड़ा डेरे के उपस्थित व्यक्तियों को नशा से दूर रहने और डेरे को नशामुक्त बनाने हैतु समझाईश दी गई।


0 Comments