सीतामऊ। हंडियाबाग गौशाला की गो अमृत सेवा समिति द्वारा सीतामऊ क्षेत्र के गांव गांव जाकर बीमार घायल गौ माताओं के लिए नि:शुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके साथ ही वर्तमान में लंपी नामक भयानक बीमारी से पीड़ित गौमाताओं के लिए हंडियाबाग गौशाला में आर्युवेदिक लड्डू, सनाय पत्ती, काला जीरा, मंजीस्था, मुलेठी, हल्दी, गुड मिलाकर दवाई युक्त लड्डू भी बनाए जा रहे हैं जो ग्रामीण क्षेत्र के गो-पालकों को निशुल्क वितरण किए जा रहे हैं जिससे लंपी से बीमार गौमाता को जल्दी ठीक होने में मदद मिल रही है हंडियाबाग गौशाला समिति के अध्यक्ष लाला भाई जाट व डॉ. अर्जुन पाटिदार द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि क्षेत्र में जो भी गौमाता लंपी बीमारी से पीड़ित है उसकी सूचना हंडियाबाग गौशाला समिति को मिलने पर तुरन्त ही हमारी तरफ से गौमाता को निशुल्क चिकित्सा उपलब्ध करवाई जा रही हैं। साथ ही गो-चिकित्सकों के मार्गदर्शन में जितनी संभव मदद गौ माता के लिए है गौ सेवा समिति के द्वारा की जा रही है। सीतामऊ क्षेत्र में जहां भी लावारिस बेसहारा बीमार घायल गौमाता मिले हमे इसकी सूचना कोई भी दे सकता है ताकि हम गौमाता का समय पर उचित उपचार कर सके।


0 Comments