सुवासरा- कैबिनेट मंत्री हरदीपसिंह डंग के प्रयासों से सुवासरा विधानसभा को एक और विकास की सौगात प्राप्त हुई है। आम जनता की मांग पर और मंत्री श्री डंग के प्रयासों से शामगढ़ में परासली मार्ग पर अंडरब्रिज निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति जारी हो गई है। मंदसौर जिले के रेलवे क्रॉसिंग क्रमांक 46 शामगढ़-परासली मार्ग (कोटा नागदा रेलवे खंड) पर इस अंडर ब्रिज का निर्माण होगा। इस निर्माण में 853.02 लाख रुपए की लागत आएगी उल्लेखनीय है कि इस अंडरब्रिज निर्माण के लिए आम जनता की मांग पर कैबिनेट मंत्री श्री डंग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे प्रशासकीय स्वीकृति जारी होने पर कैबिनेट मंत्री डंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, लोक निर्माण विभाग मंत्री गोपाल भार्गव, वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा एवं सांसद सुधीर गुप्ता के प्रति आभार ज्ञापित किया है।


0 Comments