Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

भानपुरा पुलिस को मिली सफलता , दुकान पर पुर्व मे काम करने वाले ने किया था मालिक पर दराते से जानलेवा हमला भानपुरा पुलिस के द्वारा 24 घण्टे के अंदर ही किया आरोपी को गिरफ्तार


मन्दसौर। भेंसोदा गोली कांड के शेष 02 आरोपियो को किया भानपुरा पुलिस ने गिरफ्तार घटना के बाद से ही थे आरोपी फरार मंदसोर पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया जी के द्वारा गंभीर अपराधो मे आरोपियो के विरुद्ध तत्काल प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित गया था जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्री महेन्द्र तारणेकर एवं SDOP गरोठ श्री गोपाल सूर्यवंशी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी भानपुरा श्री अवनीश श्रीवास्तव के नेतृत्व मे भेंसोदा मंडी चोकी प्रभारी कपिल सोराष्ट्रीय की टीम को सफलता मिली हे  जिनके द्वारा जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार किया गया विवरण 01- दिनांक 24.09.2022 को फरियादी अंकीत पिता गिरधारीलाल पाटीदार उम्र 26 साल निवासी भेसोदा का अपनी मटेरियल सप्लायर्स की दुकान के अंदर बैठा था तभी भारत पिता मांगीलाल धोबी दराता लेकर दुकान के अँदर घुसा तथा जान से मारने की नीयत से अंकीत के उपर हमला कर दिया जो पास बेठे राजकुमार पाटीदार ने भारत को धक्का दिया  जिससे आरोपी नीचे गिर गया जो लोगो की भीड देखकर जंगल की तरफ भाग गया , फरियादी को घायल अवस्था मे कोटा रेफर किया गया फरियादी की रिपोर्ट पर से आरोपी भारत पिता मांगीलाल धोबी के विरुद्ध अपराध क्र- 359/2022 धारा 307,449 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया आरोपी की जानकारी लोकल ग्रुप पर दी गई जो भेसोदा कस्बे के नागरीको के द्वारा भी पुलिस टीम के साथ आरोपी की तलाश खेतो मे की गई जिससे पुलिस टीम के द्वारा आरोपी भारत पिता मांगीलाल धोबी उम्र 43 साल निवासी भेंसोदा को गिरफ्तार किया गया । 
गिरफ्तारशुदा आरोपी - भारत पिता मांगीलाल धोबी उम्र 43 साल निवासी भेसोदा थाना भानपुरा जिला मंदसोर

Post a Comment

0 Comments