शामगढ थाना क्षैत्र के ग्राम मेलखेडा मे आरोपी राहुल सिकलीगर के अवैध अतिक्रमण को धराशायी किया गया आरोपी द्वारा ग्राम मेलखेडा मुख्य मार्ग पर करीब एक हजार स्कवेयर फीट पर किया गया था अवैध अतिक्रमण अवैध अतिक्रमित भूमि की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये कार्य का विवरण - वर्तमान मे शासन के मंशानुरुप फरार अपराधियो के अवैध अतिक्रमणो को धराशायी करने के क्रम मे श्रीमान जिलाधीश महोदय व श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मन्दसौर के मार्ग निर्देशन मे अभियान चलाया जा रहा है जिसके तारतम्य में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्री महेन्द्र तारनेकर के निर्देशन एवं अअपु सीतामऊ सुश्री निकिता सिंह तथा अअपु गरोठ श्री गोपाल सुर्यवंशी के नेतृत्व मे थाना नाहरगढ के अपराध क्र 338/2022 धारा 8/15,25,29 एनडीपीएस एक्ट के आरोपी राहुल सिकलीगर का ग्राम मेलखेडा मे शासकीय भूमि पर किया गया अवैध अतिक्रमण धराशायी किया जाकर शासकीय भूमि मुक्त कराया गया घटना का विवरण थाना नाहरगढ जिला मन्दसौर पर दिनांक 05.08.2022 को आरोपी सतीश पिता राधेश्याम सिकलीगर निवासी मेलखेडा के कब्जे वाली बोलेरो पिकअप वाहन मे से 781 किलो 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त किया जाकर अपराध क्र 338/2022 धारा 8/15,25,29 एऩडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द किया जाकर विवेचना मे लिया गया । उक्त प्रकरण से आरोपी राहुल पिता रमेशचन्द्र चोहान जाति सिकलीगर निवासी मेलखेडा का घटना दिनांक से नाहरगढ पुलिस द्वारा आरोपी राहुल सिकलीगर की गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास पश्चात के बाद भी आरोपी घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहा है । आरोपी राहुल सिकलीगर थाना शामगढ का सूची बध्द गुण्डा होकर आदतन अपराधी है अत आरोपी की अवैध अतिक्रमण की जानकारी प्राप्त करने हेतु तहसील शामगढ से समन्वय स्थापित किया गया । जिससे ज्ञात हुआ कि आरोपी द्वारा तहसील शामगढ पटवारी हल्का नम्बर 24 के सर्वे क्रमांक 526 की शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर व्यवसायिक रुप से दुकानो का निर्माण कर किराये से दी गई है । राजस्व विभाग द्वारा विधिवत कार्यवाही की जाकर आज दिनांक 24.09.2022 को पुलिस बल के साथ कार्यवाही करते हुये आरोपी राहुल सिकलीगर द्वारा अतिक्रमित उपरोक्त बेशकिमती शासकीय भूमि को अवैध अतिक्रमण मुक्त करवाया जाकर शासन के कब्जे मै लिया गया उपरोक्त कार्यवाही मे तहसीलदार शामगढ श्री अर्जुन भदौरिया ,नायब तहसीदार सुश्री भाभर ,मय राजस्व टीम अअपु सीतामऊ सुश्री निकिता सिह ,अअपु गरोठ श्री गोपाल सुर्यवंशी , थाना प्रभारी शामगढ निरीक्षक कमलेश प्रजापति थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रजापति ,थाना प्रभारी गरोठ निरीक्षक बी.एस .गौरे व थाना प्रभारी सुवासरा उनि शिवांशु मालवीय अपने अपने पुलिस बल के साथ उपस्थिति रहे ।


0 Comments