डीकेन। म.प्र. शासन द्वारा प्रदेश में लाडली लक्ष्मी योजना के फेस 2 का लॉच दिनांक 08 मई 2022 को किया गया। जिसके अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश शासन के निर्णय अनुसार दिनांक 08 मई 2022 को लाडली लक्ष्मी दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्णय अनुसार उक्त कार्यक्रम पुरे मध्यप्रदेश में शाम 06 बजे से 08 बजे तक किया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी का लाईव प्रसारण नगर परिषद डीकेन कार्यालय परिसर में दिखाया गया एवं लाडली लक्ष्मी उत्सव मनाया गया। जिसमें उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सर्वप्रथम मॉ सरस्वती की पुजा अर्चना कर लाड़ली लक्ष्मी का पुजन किया । जिसके बाद उपस्थित जनप्रतिनिधि श्री सतीश जी व्यास जिला मंत्री भाजपा, श्री नंदलाल जी भांभी मण्डल महामंत्री, श्री संदीप जी सोनी नगर अध्यक्ष भाजपा द्वारा अपने विचार व्यक्त किये गए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि श्री सतिष जी व्यास जिला मंत्री भाजपा, श्री नंदलाल जी भांभी मण्डल महामंत्री भाजपा, श्री संदीप जी सोनी नगर अध्यक्ष भाजपा , श्री शंकरलाल जी गुर्जर पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष, श्री शंकरलाल जी धाकड, श्री हुकमीचंद जी गोयल आदि एवं आंगनवाडी सुपरवाईजर मेडम श्रीमती हीरा जी मीणा एवं समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका तथा नगर परिषद के कर्मचारी तथा नगर के नागरिकगणो के साथ लाडली लक्ष्मी रूपी कन्याएं उपस्थित थी। कार्यक्रम के अंत में लाडली लक्ष्मी कन्याओं को लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए गए । उक्त कार्यक्रम का संचालन श्री तरूण भास्कर सहायक राजस्व निरीक्षक नगर परिषद डीकेन ने किया तथा आभार श्री घनश्याम सेन स्वच्छता पर्यवेक्षक नगर परिषद डीकेन ने माना।


0 Comments