Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

ब्लॉक कॉंग्रेस द्वारा अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में विद्युत मण्डल कार्यलय का घेरावकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन


शामगढ- आज अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष नवकृष्ण पाटिल के आवाह्न पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश जायसवाल के नेतृत्व मे 11:00 बजे ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस द्वारा शामगढ विद्युत मण्डल कार्यलय का घेराव किया एवं नारेबाजी कर नायब तहसीलदार प्रतिभा भाभर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा गया ज्ञापन में उल्लेख किया कि प्रदेश सहित जिले में अघोषित विद्युत कटौती जारी है जिससे ग्रामीण एवं शहरी छेत्र की जनता बुरी तरह से परेशान है भीषण गर्मी में बिना पूर्व सूचना दिए बगैर विद्युत कटौती की जा रही है जबकि एक तरफ मप्र की भाजपा सरकार द्वारा करोड़ो रूपये ख़र्चकर बड़े-बड़े विज्ञापन के माध्यम से सौर ऊर्जा व पवन ऊर्जा द्वारा बिजली उत्पादन किया जाना बताया जा रहा है आखिर में ये बिजली कहां जा रही है एक तरफ मध्यप्रदेश सरकार एवं विद्युत मंडल द्वारा कोयले का अभाव बताकर अनावश्यक कटौती कर क्षेत्र की जनता को परेशान किया जा रहा है दूसरी तरफ प्रदेश की भाजपा सरकार बिजली दूसरे राज्यो को ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमा रही है गौरतलब हे कि मंदसौर जिले में सबसे ज्यादा सौर एवं पवन ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है। मप्र के नवीन नवकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का पद भी हमारे क्षेत्र के विधायक हरदीप सिंह डंग के पास है इसके बावजूद भी क्षेत्र की जनता भीषण गर्मी में अघोषित विद्युत कटौती के कारण त्रस्त है निवेदन हेकि प्रदेश की जनता को विद्युत संकट से बचाने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं ताकि क्षेत्र की जनता को राहत प्रदान हो सके अन्यथा मजबूरन कांग्रेस को क्षेत्र की जनता के हित में मप्र सरकार एवं विद्युत विभाग की  मनमानियों के विरुद्ध चरणबद्ध आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा इस मौके पर ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश (सोनू) जायसवाल, शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष पंकज मुजावदिया, जिला कार्यकारी अध्यक्ष संग्रामसिंह कुरावन, शामगढ मंडलम अध्यक्ष राजेन्द्र (राजू) मालवीय,  ब्लॉक युवक काँग्रेस अध्यक्ष पवन पांडे, महेंद्र जिलासचिव फिरोज अगवान , बबलू मेव गोपाल पटेल , नीलेश संघवी , मनोज देसाई ,  राकेश सत्संगी , गोरा पठान , सन्तोष परिहार , लक्ष्मणसिंह चंद्रावत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments