मनासा। थाना पुलिस ने दिनांक 10 मई मंगलवार को कार्यवाही करते हुए हत्या के प्रयास में 5 आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी के एल डाँगी ने बताया के 9 मई 2022 को फरियादी द्वारा रिपोर्ट कराई गई के गांव सुंडी में मकान की नींव खोदने की बात को लेकर 5 आरोपि ने फरियादी के साथ मारपीट की व जान से माँरने की धमकी दी ,,फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु नीमच पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा द्वारा निर्देशित किया गया था। आज पुलिस ने कार्यवाही करते हुए। फरार आरोपी ज्ञान सिंह बंजारा, लक्ष्मण बंजारा, कैलाश बंजारा, मांगीलाल उर्फ कंपोतर बंजारा, नैना उर्फ नेंनसिह बंजारा निवासी सुंडी को गिरफ्तार किया वही शेष फरार आरोपी सूरजमल पिता हजारी बंजारा की तलाश जारी है।


0 Comments