अंतरराज्यीय मोटरसाईकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश चोरी की 10 मोटरसाईकिले बरामद, कई वारदातो का हुआ खुलासा छोटीसादड़ी। थाना पुलिस ने मोतीपुरा गांव में हुई डकैती के शातिर आरोपी राहुल कंजर को बापर्दा गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने थाने के अन्य संपत्ति संपत्ति संबंधी अपराधों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर विभिन्न स्थानों से चोरी की गई दस बाइक बरामद की है। पुलिस गिरफ्त में आये इन लोगों से अन्य अपराधों की परतें भी खुलने की संभावना है। सीआई कपिल पाटीदार ने बताया कि मोतीपुरा निवासी शोभालाल पुत्र बोथलाल धाकड़ निवासी मोतीपुरा ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया था कि 14 अप्रैल को रात में वह परिवार के साथ घर के अन्दर सो रहा था। रात में 6 अज्ञात चोर घुस आये तथा उसकी पुत्रियों सहित उसकी पत्नी व उसको मुंह में कपड़ा ठूंसकर पलंग पर ही बांध दिया था। उसके बाद चोर उसके घर से 2 तौले का सोने का टठा,1 तोले की कान में पहनने के टॉप्स, 10 ग्राम का सोने का मान्दलीया,कान में पहनने का काटा तथा दोनो लड़कियों के कान में सोने की बालीयां एवं नगदी लेकर भाग निकले थे।


0 Comments