सीतामऊ :- सीतामऊ में एसडीएम संदीप शिवा ओर राजस्व विभाग की टीम ने दो बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए पुलिस थाने के पीछे स्तिथि सिध्दि विनायक कालोनी में आवासीय जमीन में अवैध तरीके से बनाई गई 13 दुकानों को तोड़ा है। यह दुकानें प्रदीप चंदवानी ओर जगदीश पगानी द्वारा निर्माण की गई थी तो वही दूसरी कार्यवाही में लदुना में शासकीय जमीन में काटी जा रही अरिहंत विहार कालोनी में करीब एक करोड़ रुपये की जमीन को माफियाओ से मुक्त करवाया गया कालोनी नाइजर पंकज जैन द्वारा शासकीय जमीन पर अवैध रूप से कालोनी का निर्माण करते हुए गार्डन बनाया जा रहा था और शासकीय जमीन पर प्लाट भी काटे जा रहे थे।दोनो कार्यवाही में प्रशासन ने करीब ढाई करोड़ रुपये की जमीन को माफियाओ से मुक्त करवाया है। कल मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का मंदसौर दौरा है उससे पहले ताबड़तोड़ कार्यवाही करके प्रशासन ने माफियाओ को कड़ा संदेश दिया है। पहले भी अव्वल रहा सीतामऊ :- मुख्यमंत्री द्वारा चलाये जा रहे एन्टी माफिया अभियान में सीतामऊ पहले भी अव्वल रहा है बेलारी,नाटाराम में तस्करों के मकान तोड़ने हो या अवैध रूप से बने वेयर हाउस को तोड़ने की कार्यवाही हो प्रशासन समय-समय पर माफियाओ की कमर तोड़ने की कार्यवाही करता रहा है।


0 Comments