Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

बलात्कार एवं अपहरण के आरोपी को थाना बघाना द्वारा 4 घंटे में गिर. किया गया


नीमच जिला पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री सूरज कुमार वर्मा द्वारा नाबालिग बालिकाओं के साथ घटित अपराधों में त्वरित कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुंदर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री राकेश मोहन शुक्ल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बघाना निरीक्षक राजेन्द्र नरवरिया के नेतृत्व में पुलिस थाना बघाना की टीम द्वारा 4 घंटे में आरोपी को गिर. करने में सफलता प्राप्त हुई है घटना का विवरंण-  दिनांक- 8/9.5.2022 की रात्री 01 बजे आरोपी मोहन पिता दरजी सिंगार उम्र 19 साल निवासी बयडीबसी थाना पाटन जिला- बांसवाडा राज. हा.निवास कुमारिया विरान नीमच नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया तथा बालिका के साथ बलात्कार कर छोड दिया। बालिका कि रिपोर्ट पर से थाना बघाना पर अपराध क्रमांक- 166/2022 धारा- 376,376(3),363,366 भादवि 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया।  थाना बघाना द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी मोहन को 4 घंटे के अंदर गिर. किया जिसे कल दिनांक- 10.5.2022 को न्यायालय में पेश किया जावेगा उक्त कार्यवाही में सराहनीय भुमिका:- उनि रंजना डावर, सउनि तेजसिंह सिसौदिया , प्र.आर. पूनमचंद बोरीवाल , आर. प्रवीण शर्मा म.आर. भावना सांवरिया की सराहनीय भूमिका रही ।

Post a Comment

0 Comments