मंदसौर पुलिस अधीक्षक मंदसौर की श्री अनुराग सुजानिया द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों तथा मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधियों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही किये जाने सम्बंधी दिये गये निर्देशों के तारतम्य में श्री गोतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं श्री सतनाम सिंह नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर के मार्गदर्शन में पुलिस थाना कोतवाली द्वारा दिनांक 10.05.2022 को नाका नम्बर 10 रतलाम रोड फोनलेन मंदसोर पर कार्यवाही करते हुये ग्राम दलोटा थाना सालमगढ जिला प्रतापगढ राजस्थान निवासी ईश्वर कुमावत को 2 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम एवं मोटर सायकिल के साथ रंगे हांथों पकडा गया है।प्रकरण के संक्षिप्त विवरण अनुसारः- पुलिस थाना कोतवाली द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी ईश्वर पिता कन्हैयालाल कुमावत उम्र 40 साल निवासी ग्राम दलोट थाना सालमगढ जिला प्रतापगढ राजस्थान को अवैध मादक पदार्थ 2 किलोग्राम अफीम के साथ मय बिना नम्बर की हीरो होण्डा स्प्लेण्डर प्लस मोटर सायकिल के साथ मंदसौर के नाका नम्बर 10 रतलाम रोड फोनलेन मंदसौर पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपीं से अवैध मादक पदार्थ अफीम के स्त्रोत के सम्बंध में पूछताछ करते बताया है कि यह अफीम अपने आरोपी साथी जो थाना भावगढ जिला मंदसौर क्षेत्र का रहने वाला है से खरीदी थी तथा बाहरी तस्कर को देने के लिये नालछामाता फण्टा तरफ तय बातचित के मुताबिक जा रहा था। आरोपीं से जप्त मादक पदार्थ अफीम के सम्बंध में थाना कोतवाली मंदसौर पर अपराध क्रमांक 288/2022 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट का कायम किया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है। तथा फरार आरोपीं की तलाश की जा रही है गिरफ्तार आरोपी का नामः-1- ईश्वर पिता कन्हैयालाल कुमावत 40 साल निवासी ग्राम दलोट थाना सालमगढ जिला प्रतापगढ राजस्थान जप्तशुदा मश्रुकाः- 2 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम एवं एक आईटेल कंपनी का कीपेड मोबाईल फोन तथा मोटर सायकिल हीरो होण्डा सुपर स्प्लेण्डर कुल कीमती 3 लाख 50 हजार रूपये पुलिस टीमः- निरीक्षक अमित सोनी थाना प्रभारी कोतवाली मंदसौर एवं टीम में उप निरीक्षक जितेन्द्रसिंह चोहान, सउनि लक्ष्मण खराडी, प्रआर 329 प्रदीपसिंह तोमर, प्रआर 462 संजय बौराना, काप्रआर मनोहर मसानिया, आरक्षक चालक रोहित चाकरे एवं आरक्षक 52 दीपक बैरागी, आरक्षक अरविंद पुरोहित आरक्षक घनश्याम मालेचा एवं प्रायव्हेट कम्प्युटर चालक सुभाष बाडोलिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


0 Comments