Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

15 किलो अफीम तस्करी में सरपंच पति सहित दो को फिर मिली रिमाण्ड, अफीम भेजने व लेने वाले दो आरोपी और गिरफ्तार, एक फरार की तलाश जारी


पिपलिया स्टेशन (निप्र)। अफीम तस्करी के मामले में रिमाण्ड पर चल रहे बालागुड़ा के सरपंच पति सहित दोनों आरोपियों को फिर दो दिन पुलिस रिमाण्ड पर सौंपा। वहीं अफीम भिजवाने व लेने वाले आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार पिपलिया पुलिस ने गत् 29 अप्रेल को कार से 15 किलो अफीम तस्करी करते हुए बालागुढ़ा के सरपंच पति गोविन्द शर्मा व नेनोरा निवासी प्रकाश पाटीदार को गिरफ्तार किया था। दोनों को न्यायालय ने 5 दिन पुलिस रिमाण्ड पर सौंपा था। रिमाण्ड अवधि समाप्त होने के बाद गुरुवार को दोनों आरोपियों को पुनः एनडीपीएस एक्ट न्यायालय में पेश किया, जिनकी दो दिन और रिमाण्ड अवधि बढ़ाने के आदेश हुए। मामले की जांच कर रहे टीआई नरेन्द्र यादव ने बताया रिमाण्ड अवधि के दौरान आरोपियों ने उक्त अफीम जालौर निवासी बंशी विश्नोई को देने जाना बताया था तथा नेनोरा निवासी इन्द्रपालसिंह शक्तावत से भी अफीम लेना बताया था। पुलिस ने इन्द्रपालसिंह व बंशी विश्नोई को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं इस मामले में खंखराई निवासी तुलसीराम का भी नाम सामने आया है, जो फरार है, पुलिस तलाश कर रही है। 

Post a Comment

0 Comments