शामगढ- आज ददिनांक 9/5/2022 को प्रातः 11:30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय सिविल हॉस्पिटल शामगढ़ में नवीन भवन निर्माण जिसकी लागत करीब 10 करोड़ रुपए का भूमिपूजन कैबिनेट मंत्री हरदीपसिंह डंग द्वारा किया गया मंत्री श्री डंग ने मीडिया से चर्चा में बताया कि आगामी समय मे अस्पताल में अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएगी एवं जल्द ही उद्योग नगर में स्थापित किये जायेंगे बीती रात मेले में स्टेज पर माताजी का फोटो लगा हुआ था और आर्केस्ट्रा में फूहड़ नृत्य प्रस्तुत किया जा रहा था नगरवासियो के विरोध के बाद नृत्य को बंद कर दिया गया था श्री डंग बोले कि माताजी के फोटो के सामने इस प्रकार के नृत्य कि हम घोर निंदा करते हैं मुझे जानकारी मिली है जो भी इस कृत्य में दोषी होंगे उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी बायपास की सुविधा भी जल्द नगरवासियो को मिलेगी इस बजट सत्र में अंडरब्रिज धतुरिया की पुलिया , बसई रोड , सिंचाई योजना सहित अन्य बड़े कार्य स्वीकृत हुए है इस मौके पर मंच से मण्डल अध्यक्ष बलवंत सिंह पंवार , रोकस सदस्य विरेन्द्र कुमार यादव , युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील पटेल, पूर्व नपा जगदीश सोनी , पूर्व मण्डल अध्यक्ष सतीश खुराना , गोपाल नंदवानी द्वारा भाषण दिया गया एवं आयोजन के दौरान मंच पर मण्डल अध्यक्ष बलवंतसिंह पंवार , युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील पटेल रोकस सदस्य कमलेश जायसवाल ,विरेन्द्र कुमार यादव , पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री नन्दू कुमावत , मंडल महामंत्री ईश्वर तंवर , पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश खुराना , पूर्व नपा अध्यक्ष जगदीश सोनी , भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल मुजावदिया, रमेश काला , गोपाल नंदवानी, जिलामंत्री शांता वेद, शामगढ महिला मंडल अध्यक्ष हेमलता , श्रीमती दुर्गा सिसोदिया , नीलकमल मेहता , कृष्णकांत रत्नावत , समाजसेवी सोनू पुर्सवानी , विजय चौधरी उपस्थित रहे एवं मंत्री डंग द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना के तहत चार बालिकाओं को प्रमाण पत्रभी मंचा से दीये गए। वही प्रशासन की और से एसडीएम रविंद्र परमार , तेहसीलदार अर्जुन भदौरिया , बीएमओ मनीष दानगढ़ , सीएमओ नासिर अली खान , थाना प्रभारी कमलेश प्रजापत सहित अन्य प्रशानिक अमला मौजूद रहा.. कार्यक्रम का संचालन दिलीप चौहान ने किया एवं आभार सतीश शर्मा द्वारा माना गया!


0 Comments