Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

कुकडेश्वर पुलिस द्वारा 03 वर्ष से फरार एक ईनामी स्थाई वारंटी को किया गिरफतार


नीमच पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे स्थाई फरारी वारंट तामिली अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री सूरजकुमार वर्मा के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुंदरसिंह कनेश तथा नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राकेश मोहन शुक्ल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुकडेश्वर निरीक्षक संदीप तोमर की टीम द्वारा फरार स्थाई वारंटीयो की धरपकड अभियान के तहत माननीय न्यायालय मनासा के प्रकरण क 776/ 19 धारा 4 क घुत अधिनियम में आरोपी 03 वर्ष से फरार चल रहा था जिस पर 500 रूपये का ईनाम घोषित था। फरार स्थाई वारंटी रामनिवास पिता भेरूलाल भील उम्र 30 साल निवासी ग्राम दंतलई चोकी कंजार्डा थाना मनासा को आज दिनांक 09.05.2022 को ग्राम पलासिया चोकी कंजार्डा से गिरफतार किया जाकर माननीय न्यायालय मनासा पेश किया गया उक्त कार्यवाही में विशेष भुमिका प्रआर 465 विशाल गंगवाल, आर 446 भुरसिंह डोडीयार, आर 373 सुनिल भुरिया की रही है ।

Post a Comment

0 Comments