आलोट के रजला, मोरिया ,हाटपिपल्या के ग्राम ,भाडपुर आदि किसानों कि विद्युत संबंधित समस्याओं को लेकर भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह यादव, मण्डल अध्यक्ष विक्रम सिंह आंजना,नंदन राज जैन,अनिल भरावा आदि ने विद्युत मंडल के डी,ई,महेंद्र मईढा से मुलाकात कर किसानों को विद्युत संबंधित आ रही समस्याओं से अवगत कराया जिस पर संज्ञान लेते हुवे उक्त समस्याओं का तत्काल निदान कराया ज्ञात है कि क्षेत्र के किसान कई दिनों से ट्रांसफार्मर ,एवं केबल के लिए परेशान हो रहे थे जिसकी शिकायत किसानों द्वारा भाजपा नेताओ से की थी वहीं डी, ई माईडा ने बताया कि किसानों को पर्याप्त बिजली मिल सके इसके लिए प्रयास किए जा रहे है कई बार ट्रांसफार्मर पर ज्यादा कनेक्शन होने से लोड अधिक हो जाता है जिससे वह जल जाता है जिस पर शीघ्र नया ट्रांसफॉर्मर दिया जाता है


0 Comments