रतनगढ़ में स्थानीय दाऊदी बोहरा समाज के युवाओं द्वारा जावद क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन के लघु मध्यम उद्यम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सकलेचा के द्वारा भी सभी युवाओं को भगवा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। ज्ञात रहे कि गत दिनों दाऊदी बोहरा समाज के 53 वे धर्मगुरु सैयदना साहब के दो दिवसीय रतनगढ़ कार्यक्रम के लिए आगमन के दौरान क्षेत्रीय व नगर के जनप्रतिनिधियों, नगर के सभी सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक व राजनीतिक संस्थाओं एवं संगठनों के द्वारा कौमी एकता की मिसाल कायम करते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए थे। पूरे आयोजन के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था, साफ सफाई, पेयजल,सुरक्षा सहित अन्य सभी प्रकार की आवश्यक व्यवस्थाओं को तहसील कार्यालय,पुलिस प्रशासन एवं नगर परिषद के माध्यम से बेहतर तरीके से करवाने से कार्यक्रम सुचारु रुप से व्यवस्थित संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था में पूरा प्रशासनिक सहयोग प्रदान करने के कारण बोहरा समाज की तरफ से समाज के युवाओं का एक प्रतिनिधि मंडल कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा का स्वागत करने पहुंचा।इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में इब्राहिम जाट वाला, मुर्तजा गोपाल पुरा वाला, हुसैन किराना वाला, मोहम्मद वड़ला वाला, अली असगर वड़ला वाला, आदम नवसारी वाला, ताहेर कंठालिया, मुर्तजा जावदा वाला, हुसैन राव सहित बड़ी संख्या में बोहरा समाज के युवा उपस्थित थे।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सकलेचा के साथ भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, जिला मंत्री सतीश व्यास, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंदड़ा, जावद भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन गोखरू, पूर्व मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीशचंद्र मूंदड़ा स्वदेशी, मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, मंडल महामंत्री नंदलाल भांबी,पूर्व सांसद प्रतिनिधि शिवनंदन छिपा, नितेश सेन, पिंकेश मंडोवरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।


0 Comments