Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

नमो ग्रुप फाउंडेशन जिला रतलाम द्वारा पद्द्म श्री डॉ लीलाजी जोशी का किया सम्मान


रतलाम साथियों 20 अक्टूबर 1938 का वह पावन दिवस जबकि रत्नपुरी रतलाम की पावन धरा पर जन्म हुआ प्रदेश की मदर टेरेसा डॉ. लीलाजी जोशी का, अपने निश्छल कर्म पथ अग्रसर होकर आपने स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी  सेवा यात्रा का शुभारंभ किया। उपलब्धियों और चुनौतियों से भरे सफ़र में मानवता की सेवा के संकल्पों व दृढ़ निश्चय ने आपकी साक्षात मुलाकात दैवीय सन्त मदर टेरेसाजी से करवाई उन्होंने उसी क्षण आपकी शख्शियत को पहचान कर स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवा करने की जिम्मेदारी सौंप दी। 2016 में महिला बाल विकास विभाग द्वारा आपको देश की 100 प्रख्यात महिलाओं की सूची में शामिल गया जिसके लिए तात्कालीन राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी ने आपको सम्मानित किया। 2021 का वर्ष आपके जीवन में एक और विशेष उपलब्धि लेकर आया जबकि आपको पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया ऐसी महान व्यक्तित्व की धनी डॉ. लीला जोशी जी का सम्मान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है और सौभाग्य भी नमो ग्रुप फाउंडेशन की महिला प्रदेश महामंत्री श्रीमती अनीताजी कटारिया, जिलाध्यक्ष श्री अशोकजी गुर्जर, नगर अध्यक्ष श्री कमलेशजी जी जोशी और महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती कुसुमजी सोलंकी के नेतृत्व में अपने कर्त्तव्य का पालन करते हुए पद्मश्री पुरस्कार विजेता और प्रदेश की गरिमामयी शान डॉ. लीलाजी जोशी का नमो परम्परा अनुसार शॉल, श्रीफ़ल व पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया आपने नमो ग्रुप की विस्तृत जानकारी लेकर सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को अपना आशीर्वाद देते हुए शुभकामनाएं दीं और अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने का मंत्र भी दिया उक्त गौरवमयी अवसर पर नमो ग्रुप फाउंडेशन की महिला प्रदेश महामंत्री श्रीमती अनिताजी कटारिया, जिलाध्यक्ष श्री अशोकजी गुर्जर, नगर अध्यक्ष श्री कमलेशजी जोशी,  महिला जिलाध्यक्ष कुसुम जी सोलंकी,जिला प्रवक्ता श्री सुनीलजी निरंजनी, नगर उपाध्यक्ष सुमित कुकरेजा,नगर मंत्री श्री सुनीलजी जोशी,नगर मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, नगर  सह मीडिया प्रभारी कपिलजी शुक्ला ,महिला जिला महामंत्री सुमन जी महावर,महिला जिला उपाध्यक्ष प्रतिभा साह , महिला नगर महामंत्री जयश्री जेवरिया, नगर कार्यकारिणी सदस्य सौरभ मोदी, नगर कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र यादव, वार्ड महामंत्री ओम प्रकाश जी पांडे, वार्ड महामंत्री डॉक्टर सत्येंद्र जी तिवारी सहित कार्यकर्ताबंधु उपस्थित रहे उक्त महत्वपूर्ण जानकारी जिला प्रवक्ता श्री सुनीलजी निरंजनी ने दी।

Post a Comment

0 Comments