Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

जिला स्तर पर आयोजित होंगे आंचलिक पत्रकार संघ के सम्मेलन प्रदेश अध्यक्ष श्री टांक की अध्यक्षता में बैठक हुई ,लिए महत्वपूर्ण निर्णय


मंदसौर आंचलिक पत्रकार संघ की एक आवश्यक बैठक प्रदेशाध्यक्ष श्री  रमेश टाक की अध्यक्षता तथा  मंदसौर के वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल वाहिद रईस के मुख्य आतिथ्य में आंचलिक पत्रकार संघ के  रतलाम    कार्यालय पर रविवार को आयोजित हुई 30 नवम्बर तक सदस्यता अभियान पूर्ण करें बैठक में संगठन के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें विशेष रूप से आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेश के सभी जिलों में  सम्मेलन  आयोजित करने के बारे में विचार विमर्श किया गया तथा वर्ष 2021-22 के लिए सदस्यता अभियान प्रारंभ कर है  30 नवम्बर तक सदस्यताअभियान पूर्ण किया जाए। कार्यक्रम को संघ के प्रदेशाध्यक्ष रमेश टाक ने संबोधित करते हुए एकता से एकजुट होकर अपने दायित्वों को पूर्ण करने की बात कहीं।साथ ही उन्होंने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला और पिछले दो वर्षों से महामारी कोरोना से दिवंगत साथियों को श्रद्धां-सुमन अर्पित किए। तथा ऐसी विसम परिस्थितियों में दो वर्षों से संगठन की गतिविधियों पर विराम लगा था  जिसे गति प्रदान करने हेतु प्रयास करने के लिए सदस्यों को सक्रिय रहकर अपने दायित्वों को पूर्ण करने के निर्देश दिए मंदसौर में शीघ्र  होगा सम्मेलन कार्यक्रम को अब्दुल वाहिद  रईस  ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना के कहर से  पत्रकार जगत भी प्रताड़ित रहा। हमने कई साथियो को खोया। श्री रईस ने  आंचलिक पत्रकार संघ का    सम्मेलन मंदसौर में जिले में आयोजित  करने की बात कहीं ।जिसका करतल ध्वनि से सभी सदस्यों ने समर्थन किया। मंदसौर के वरिष्ठ पत्रकार गायत्री प्रसाद शर्मा ने परिचय पत्र को जारी करने का दायित्व जिला स्तर पर प्रदान करने की बात पर जोर दिया इन्होंने किया संबोधित कार्यक्रम को मनोज जैन,रमेश गोयल,वलि मोहम्मद,कमलेश पंवार,नितेश शर्मा,श्रीराम शर्मा,तुलसीराम राठौर आदि ने संबोधित किया संचालन तथा आभार कार्यक्रम का संचालन रमेश सोनी तथा आभार तुलसीराम राठौर ने व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments