ग्राम पंचायत कलश्या में हायवे पर गतीअवरोधक नहीं होने से आए दिन होते रहते है हादसे ग्राम पंचायत कलश्या के शासकीय स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ने वाली एक बालिका मीनाक्षी पिता गोपाल सिंह सोंधिया उम्र 6 वर्ष अपने घर से स्कूल जाने के लिए परिजन के साथ निकली थी परिजन रोड पर छोड़कर अपने काम से निकल गए बालिका रोड पार कर स्कूल जा रही थी तभी एक तेजगति से आते चुरी से भरे ट्राले की चपेट में आने से बालिका मीनाक्षी की मौके पर ही मौत हो गई ट्राला तेज गति होने से आगे निकल गया जहा ग्रामीणों ने पीछा कर उसे रोका और पुलिस के सुप्रूद किया और 100 नम्बर गाड़ी बुलाकर बालिका को शासकीय चिकित्सालय आलोट में भेजा जहां ड्यूटी डॉक्टर रोहित चौधरी ने पी,एम्, कर शव को परिजन के सुपुर्द किया वहीं बिट प्रभारी लक्ष्मी नारायण गिरी ने बताया कि आज सुबह 11:00 बजे करीबन ग्राम कलश्या में बदोड से आलोट की तरफ आ रहे चूरी से भरे ट्राले की चपेट में आने से बालिका की मौत की खबर मिली थी जिस पर ट्राला क्रमांक ए, एन,01 ए,एफ 0080, को जप्ती में लेकर चालक को गिरप्तार कर 304 ए की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है वहीं ग्राम कलश्या के सरपंच नेपाल सिंह परिहार अध्यापक बालसिंह ने बताया कि आलोट आगर मार्ग पर वाहनों की बड़ी संख्या में आवाजाही लगी रहती है यहां बच्चों को सड़क पार कर के स्कूल जाना पड़ता है एमपीआरडीसी द्वारा यहां ना तो कोई संकेतक लगाए गए हैं और ना ही स्पीड ब्रेकर जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए ताकि भविष्य में भी इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके

0 Comments