Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

मप्र पंचायत चुनावों को लेकर निर्देश जारी, 12 नवम्बर को वीसी, तारीखों का ऐलान जल्द


मंदसौर। मप्र पंचायत चुनाव  को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है, कभी भी आचार संहिता और मतदान की तारीखों का ऐलान हो सकता है।इसी कड़ी में राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा आगामी पंचायत चुनाव 2021 की तैयारियों को लेकर 12 नवम्बर को अपरान्ह 04:00 से 06:00 बजे तक वीडियों कान्फ्रेंस के माध्यम से बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया इसमें पंचायत निर्वाचन में आरओ, एआरओ की भूमिका तथा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुति, संवीक्षा एवं प्रतीक आवंटन की प्रक्रिया, निर्वाचन की सूचना, आरक्षण, नामांकन की प्रक्रिया, ऑनलाईन नॉमिनेशन आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। सचिव, मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग बीएस जामोद द्वारा जारी पत्र अनुसार उक्त वीसी में उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग आफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स, प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी, निर्वाचन अधीक्षक स्थानीय निर्वाचन को उपस्थित रहना होगा मप्र राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी बनाने के लिए मतदान के लिये आयोग द्वारा की गई व्यवस्थाओं से जन सामान्य जनप्रतिनिधियों एवं अभ्यर्थियों को भलीभाँति परिचित कराया जाना अत्यंत आवश्यक है। पंचायत चुनावों 2021 में दो पदों (जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद पंचायत सदस्य) के लिये इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से वोट डाले जायेंगे तथा पंच एवं सरपंच पद के लिए वोट, मतपत्र पर सील लगाकर मतपेटी में डाले जायेंगे जिले की पंचायतों की साधारण सभा की बड़कों में हाट-बाजारों, मेलों तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों एवं आंगनबाडि़यों में पूर्ण जांच एवं परीक्षण के उपरांत अभिप्रमाणित ईव्च्हीएम का विधिवत प्रदर्शन कराते हुये, उसकी कार्यप्रणाली एवं संचालन की प्रक्रिया भी विस्तारपूर्वक समझाई जाये। इस कार्यवाही के दौरान प्रचार-प्रसार के लिए स्थानीय प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया की उपस्थिति तथा कार्यवाही का अभिलेखीकरण भी सुनिश्चित किया जाए इन नियमों को भी करना होगा पालन पंचायत चुनाव के लिए पंच, सरपंच, जनपद पंचायत तथा जिला पंचायत सदस्य के अभ्यर्थियों को अपने नाम-निर्देशन पत्र के साथ पंचायत को देय समस्त शोध्यों का अदेय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा नाम निर्देशन पत्र के स

Post a Comment

0 Comments