Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

नीमच में डायल-100 सेवा की मानवीय पहल बुजुर्ग महिला को रात्रि में 30 किलोमीटर दूर उसके घर पहुँचाया बेटे से मिलकर उदयपुर से अपने गाँव लौट रही वृद्धा बस से बीच रास्ते में उतर जाने से रास्ता भटकी गई


नीमच जिला नीमच के थाना जावद क्षेत्र अंतर्गत महेशपुरिया गाँव मे बस स्टैंड पर एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला मिली थी जो घर का रास्ता भटक गयी थी । । घटना की सूचना एक स्थानीय व्यक्ति ने दिनाँक 07-11-2021 को रात्रि 21:00 बजे डायल 100 को कॉल कर राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में दी । सूचना प्राप्ति पर तत्काल नीमच जिले की डायल-100 वाहन क्र.05 को घटना का विवरण देकर मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-100 एफ.आर.व्ही. मे तैनात आरक्षक विक्रम सिंह चौहान और पायलेट सत्यनारायण गायरी द्वारा घटना स्थल पर पहुँचकर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को संरक्षण मे लिया बुजुर्ग महिला कोई जानकारी नहीं दे पा रही थी एफ.आर.व्ही. स्टाफ को उनके पास मोबाइल मिला जो डिस्चार्ज हो गया था जिसे डायल-100 स्टाफ द्वारा चार्ज करके उसमे से बेटे का नंबर निकाला जिनसे संपर्क करने पर पता चला की महिला अपने बेटे के पास उदयपुर गयी हुई थी जो रात्रि में बस से बीच रास्ते में उतर जाने से रास्ता भटक गयी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला राधाबाई पति रमेश नाथ ग्राम चैनपुरा खदान थाना बघाना क्षेत्र की रहने वाली है जो मौके से 30 किलोमीटर दूर था डायल-100 स्टाफ ने 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को एफ.आर.व्ही.वाहन से ले जाकर सुरक्षित घर छोड़ा। बुजुर्ग महिला एवं उनके परिजन द्वारा डायल-100 सेवा की प्रशंसा एवं स्टाफ का धन्यवाद किया।

Post a Comment

0 Comments