Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

मारपीट के अपराध में 10 वर्षो से फरार वारंटी सहीत दो स्थाई वारंटी तामील मनासा पुलिस को मिली सफलता


मनासा। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा वर्तमान में स्थाई फरारी गिरफ्तारी वारंट तामील हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत पुलिस अधीक्षक नीमच सुरज कुमार वर्मा द्वारा सभी थाना प्रभारीयों को अधिक से अधिक तामीली कराने हेतु निर्देशित किया गया है इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच सुन्दर सिंह कनेरा निर्देशन व एसडीओपी मनासा संजिव मुले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक कन्हैयालाल दांगी की टीम द्वारा स्थाई वारंटी अभियान के तहत मारपीट के अपराध में 10 वर्षो से फरार वारंटी सहीत दो स्थाई वारंटी को तामील कराने में सफलता हासिल की हैं । 1 वर्ष 2010 के बल्वा मारपीट व नुकसानी के अपराध में फरार स्थाई वारंटी सुरेश उर्फ रवि पिता प्रकाश कीर निवासी आंत्रीमाता को गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायालय पेश किया गया है। 2 वर्ष 2014 के अमानत में खयानत के प्रकरण में फरार आरोपी नोंदराम पिता मांगीलाल गुर्जर निवासी बडकुआ को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश किया गया जो न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेजा गया है उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मनासा कन्हैयालाल दांगी व उनकी टीम रमेश मोरी, भंवरसिंह, विजय गुनेरा, श्यामसिंह,  देवेन्द्रसिंह चौहान, धर्मेन्द्रसिंह, मनोहर भाटी, देवेन्द्र गुर्जर, अनील धाकड, निपुण शुक्ला का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments