Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

सांसद फिरोजिया के मार्गदर्शन में गरबा प्रतियोगिता आयोजित हुई।


उज्जैन। सांसद अनिल फिरोजिया के निर्देशन में कालिदास अकादमी में गरबा प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. मोहन यादव, विधायक पारस जैन, जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला, अध्यक्ष विवेक जोशी द्वारा माँ वीणा पाणी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य आकर्षण में रिश्ता क्या कहलाता है फेम कृतिका शर्मा, तान्या शर्मा से राजेश सारड़ा ने तीसरी मुलाकात की। सभी गरबा टीमों के साथ अन्य प्रोत्साहन पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर डॉ. आशीष सक्सेना, लव मेहरा, डॉ. अंजू सक्सेना, डॉ. प्रियंका माथुर, शिवानी लश्करी, रिया आर्य, पंकज मालवीय, हुकुमचंद कृपलानी, रणजीत राठौर, चेतन कमल का सम्मान किया गया। अकादमी को बहुत बड़ा मंच बनाकर फेमस साउंड के साथ दोनों साइड में फ्री स्टाइल गरबे में जनसमुदाय ने आनंद लिया। पूरे मप्र एवं सिटी चैनल द्वारा लाइव दिखाया गया। जानकारी राजेश सारड़ा ने दी।

Post a Comment

0 Comments