Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

थाना वायडीनगर पुलिस द्वारा विद्युत मोटर चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से चोरी की एक अन्य मोटरसाइकिल भी जप्त, कुल 1.5 लाख रुपये का मश्रुका बरामद।


मंदसौर  पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री सुनील कुमार पाण्डेय द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के तारतम्य में डॉ0 अमित वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं श्री परमालसिंह मेहरा नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर के मार्गदर्शन में पुलिस थाना वायडीनगर द्वारा विद्युत मोटर चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गयी मोटर एवं एक अन्य चोरी की मोटरसायकिल सहित कुल 1,50,000/- रुपये का मशरूका जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।घटना के संक्षिप्त विवरण अनुसार, दिनांक 29.08.2021 को फरियादी सत्यनारायण पिता मिश्रीलाल पांडे निवासी ग्राम सिंदपन के खेत स्थित कुएं से अज्ञात चोरों द्वारा दो पानी की मोटर चोरी कर ली गई थी जिस पर थाना वायडीनगर पर अपराध क्रमांक 481/21 पंजीबद्ध किया गया। थाना वायडीनगर पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण के आरोपी की पतारसी हेतु तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए मुखबिर सूचना के आधार पर दिनांक 19.09.21 को आरोपी सोहेल पिता साबिर निहालगढ़ उम्र 19 वर्ष निवासी बोतलगंज को गिरफ्तार किया गया।  आरोपी के कब्जे से एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स भी बरामद हुई, जो दिनांक 14.07.21 को  थाना नारायणगढ़ के अपराध क्रमांक 228/21 धारा 379 भादवि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी की गयी थी। आरोपी के कब्जे से उक्त मोटरसाइकिल और विद्युत मोटर 1,50,000/- रुपये का मशरूका जप्त किया गया। थाना वायडीनगर पुलिस द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। आरोपी सोहेल से अन्य आरोपियों एवं अन्य चोरी संबंधित अपराधों में पूछताछ जारी है गिरफ्तारशुदा आरोपी का नाम :- 1- सोहेल पिता साबिर निहालगढ़ उम्र 19 वर्ष निवासी बोतलगंज  पुलिस टीम :- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जितेंद्र पाठक थाना प्रभारी वायडी नगर, उनि सुनील कुमार चौकी प्रभारी मुल्तानपुरा, सउनि गंगाराम डोडवा ,सउनि प्रदीप कुमार मिश्रा ,प्रधान आरक्षक धीरेंद्र सिंह आरक्षक 24 बाबूलाल, आरक्षक 367 कमल पाल, आरक्षक 701 मुजीब रहमान, आरक्षक 346 शिवलाल कुमावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments