Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

थाना दलौदा पुलिस द्वारा 02 पिकअप वाहन से अवैध रूप से परिवहन किये जा रहे कुल 04 बैल (गौवंश) किये बरामद, 04 आरोपी पुलिस गिरफ्त में, घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन भी जप्त।


मंदसौर  पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री सुनील कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन में मंदसौर पुलिस की अवैध गौवंश तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में दिनांक 19.09.21 को पुलिस थाना दलौदा द्वारा डॉ0 अमित वर्मा, अति0 पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं श्री सौरभ कुमार, अनु0 अधिकारी पुलिस मंदसौर(ग्रामीण) के मार्गदर्शन में 02 पिकअप वाहनों से अवैध रूप से परिवहन किये जा रहे कुल 04 गौवंश बैल बरामद कर मौके से 04 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है घटना के संक्षिप्त विवरण अनुसार, दिनांक 19.09.21 को थाना दलौदा द्वारा मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तहसील कार्यालय दलौदा के सामने हाईवे रोड पर नाकाबंदी कर एक बिना नंबर पिकअप वाहन से 02 गौवंश बैल एवं एक अन्य पिकअप क्र0 MP14GC2279 से 02 गौवंश बैल इस प्रकार कुल 04 गौवंश बैल बरामद कर उक्त वाहनों को जप्त किया गया एवं आरोपीगण 1-अशरद पिता अनवर नियारगर नि0 बोतलगंज, 2-आसिफ पिता मुख्तयार नियारगर निवासी बोतलगंज, 3-मोहम्मद रफीक पिता शकुर नियारगर निवासी बोतलगंज एवं 4-सोहेल पिता फारुख मुल्ला उम्र 19 साल निवासी मुल्तानपुरा को गिरफ्तार किया गया। आरोपीगणों के विरुद्ध थाना दलौदा अप0 क्र0 362/21 एवं 363/21 धारा 4,6,9 म0प्र0 गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम व धारा 11(घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं 4,6,10 म0प्र0 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। गिरफ्तारशुदा आरोपी का नाम :- 1- अशरद पिता अनवर नियारगर उम्र 22 साल निवासी बोतलगंज थाना पिपलियामण्डी 2- आसिफ पिता मुख्तयार नियारगर उम्र 18 साल निवासी बोतलगंज थाना पिपलियामण्डी 3- मोहम्मद रफीक पिता शकुर नियारगर उम्र 29 साल नि0 बोतलगंज थाना पिपलियामण्डी 4- सोहेल पिता फारुख मुल्ला उम्र 19 साल निवासी मुल्तानपुरा, थाना वायडीनगर जप्तशुदा मश्रुका :- 04 गौवंश बैल, पिकअप क्र0 MP14GC2279 व एक अन्य पिकअप वाहन पुलिस टीम :- उक्त कार्यवाही में उनि संजीव सिंह परिहार थाना प्रभारी दलौदा, सउनि सउनि हरिसिंह झाला, सउनि ओ0पी0 राठौर, सउनि कन्हैयालाल यादव, प्र0आर0 681 दिगपालसिंह, प्र0आर0 587 अजय चौहान, प्र0आर0 नरेन्द्रसिंह, प्र0आर0 301 रशीद पठान, प्र0आर0 624 फारुख गौरी, प्र0आर0 530 शैलेन्द्र, आर0 295 राकेश, आर0 67 उमंग, आर0 19 जितेन्द्र, आर0 चालक 517 संदीप, आर0 804 विक्रम, आर0 556 पप्पुसिंह एवं सैनिक 1020 चंद्रपालसिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments